लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए अगर आपको भी WhatsApp या Google Maps का इस्तेमाल करना पसंद नहीं, तो फिर Google ने आपके लिए एक नया ऑप्शन पेश कर दिया है। ये ऑप्शन कोई नया नहीं है, ये पहले से ही आपके स्मार्टफोन में मौजूद है, बस इसमें कंपनी ने नए फीचर्स एड कर दिए हैं. हम बात कर रहे हैं, Google Messages की। जी हां, गूगल ने अपने डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप Google Messages में एक नया फीचर जोड़ दिया है, जिससे अब यूजर्स अपने मैसेज ऐप से ही डायरेक्ट किसी को भी लोकेशन शेयर कर सकेंगे।

पहले इस ऐप के जरिए यूजर्स सिर्फ स्टैटिक लोकेशन, यानी अपनी करेंट लोकेशन शेयर कर सकते थे। लेकिन अब इस नए फीचर के आने से यूजर्स अपना लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। साथ ही यह भी तय कर सकते हैं, कि लोकेशन कितनी देर तक शेयर करना है।

कैसे काम करेगा नया फीचर?

Google Messages का यह लाइव लोकेशन फीचर, गूगल मैप्स के Find Hub सिस्टम पर काम करेगा। जैसे ही रिसीवर आपके द्वारा मैसेज में भेजे गए लाइव लोकेशन लिंक पर क्लिक करेगा, वैसे ही लोकेशन ब्राउजर या गूगल मैप ऐप में ओपन हो जाएगा। सबसे खास बात तो यह है, कि अगर रिसीवर के पास Google Messages नहीं है, तो भी गूगल का यह नया फीचर काम करेगा। और तो और iPhone यूजर्स भी लिंक पर क्लिक कर लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।

इतना ही नहीं, इस फीचर के तहत, यूजर्स को व्हाट्सऐप के जैसे लोकेशन शेयरिंग टाइम ऑपशंस मिलेंगे। यानी कि यूजर्स अपने हिसाब से शेयरिंग के लिए टाइम सेट कर सकते हैं। जैसे कि 1 घंटे के लिए, सिर्फ आज भर के लिए, जब तक आप खुद बंद न करें और कस्टम टाइम (मैक्सिमम 24 घंटे)। साथ ही आपको चैट के ऊपर एक बैनर भी दिखेगा, जिससे आपको पता चलता रहेगा कि शेयरिंग ऑन है।

कैसे भेजें लाइव लोकेशन?

  • Google Messages ओपन करें।
  • जिसके साथ लोकेशन शेयर करना है, उसका चैट ओपन करें।
  • टेक्स्ट बॉक्स के पास दिखाई दे रहे + वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसमें Real-time location (ग्रीन आइकन) सेलेक्ट करें।
  • लोकेशन शेयरिंग के लिए परमिशन दें।
  • अपने हिसाब से शेयरिंग के लिए टाइम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Send पर क्लिक कर दें।

कैसे ऑफ करें लोकेशन शेयरिंग?

  • Google Messages पर जाएं।
  • ऊपर दिखा दे रहे लोकेशन शेयरिंग के बैनर पर क्लिक करें।
  • Stop के ऑप्शन पर क्लिक करें और कन्फर्म करें।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप फोन में Battery Saver मोड ऑन रख कर इसका इस्तेमाल करेंगे, तो यह काम नहीं करेगा।
फोन में मैसेज का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।
इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में आपको लेट से यह अपडेट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: अब एक टैप में पॉज हो जाएगी रील्स, Instagram लेकर आ गया नया फीचर