न्यूज़

Turkey National Anthem में छिपा है आज़ादी का ऐसा संदेश, जो हर भारतीय को भी करेगा प्रेरित

मनोरंजन

The 50: Divya Agarwal पर निजी हमला, रियलिटी शो की लड़ाई पहुंची पर्सनल ज़िंदगी तक

मनोरंजन

The 50: Prince Narula की टिप्पणी पर Nikki Tamboli की टीम का तीखा पलटवार

न्यूज़

Airport Food Price: Raghav Chadda ने उठाया मुद्दा, ₹10 पानी और सस्ते स्नैक्स पर बड़ी तैयारी

खेल

SA vs AFG: सुपरओवर का तूफान! आखिरी गेंद तक सांसें थाम देने वाला मुकाबला

खेल

IND vs PAK: मुकाबले से पहले टीम इंडिया को झटका, Abhishek Sharma की तबीयत बिगड़ी, ओपनिंग पर संकट

न्यूज़

TejPratap Yadav ने बढ़ाया मदद का हाथ, Rajpal Yadav को दिए 11 लाख – सियासत या संवेदनशीलता?

न्यूज़

Vande Mataram पर सरकार का बड़ा फैसला! अब गायन-वादन के लिए नए सख्त नियम लागू

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: तीन बच्चों संग महिला लापता, हत्या की साजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

बिहार न्यूज़: तीन बच्चों संग महिला लापता, हत्या की साजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

तीन बच्चों संग महिला लापता: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक महिला, संध्या, अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी और बच्चों की हत्या कर दी है और अब शवों को गायब कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महिला और बच्चों के लापता होने की घटना

तीन बच्चों संग महिला लापता: 22 अक्टूबर की सुबह, औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र के परसियां गांव की निवासी संध्या अपने तीन बच्चों - सृष्टि (10 वर्ष), शिवम् (7 वर्ष), और सौरभ (5 वर्ष) के साथ अचानक गायब हो गई। संध्या के मायके वालों को इसकी सूचना उनकी गोतनी (ननद) ने दी। बताया गया कि संध्या के पति सुधीर यादव कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में जयपुर गए थे।

ससुराल वालों पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

संध्या के पिता रंजीत सिंह और चाचा चंद्रमा सिंह ने पौथू थाने में ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि संध्या को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष ने संध्या और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी और अब उनके लापता होने की झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।

पुलिस कर रही है जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने संध्या और बच्चों की खोजबीन के लिए कई जगह छापेमारी भी की है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संध्या और बच्चों का अचानक गायब होना हत्या की साजिश है या फिर किसी अन्य कारण से वह कहीं चली गई हैं।

अभी तक इस मामले में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 23, 2024, 12:17 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: तीन बच्चों संग महिला लापता, हत्या की साजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी