Skip to main content
Samastipur News

Bihar News: आरा में दबंगों की करतूत, घर पर चढ़कर मारपीट और फायरिंग

बिहार के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के विजय नगर गौसगंज मोहल्ले में हथियार से लैस दबंगों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर मारपीट की और फायरिंग की घटना को अंजाम

विज्ञापन
Updated at :

बिहार के आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के विजय नगर गौसगंज मोहल्ले में हथियार से लैस दबंगों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर मारपीट की और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि करीब दस हथियारबंद लोग एक व्यक्ति के घर के दरवाजे तक पहुंचते हैं। एक व्यक्ति के हाथ में राइफल भी नजर आ रही है।

विज्ञापन

मारपीट के बाद घसीटकर ले गए दबंग

वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो हथियार से लैस एक व्यक्ति उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगता है। इसके बाद उसे दबंगों द्वारा घसीट कर अपने साथ ले जाया जाता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

पीड़ित की पहचान और आरोपियों के नाम

जानकारी के अनुसार, जख्मी व्यक्ति पवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह है, जो बड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के धर्मराज सिंह का पुत्र है। पवन सिंह फिलहाल टाउन थाना क्षेत्र के विजय नगर गौसगंज मोहल्ले में रहकर अपना घर बना रहे थे। पवन कुमार सिंह ने दिए गए आवेदन में आरोप लगाया कि उनके गांव के रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, चातर गांव के सुभाष सिंह, मोहनपुर करजा गांव के इंदल कुमार सिंह, बखोरापुर गांव के बॉडीगार्ड शशि कुमार, रौशन सिंह समेत चार-पांच अज्ञात लोग इस घटना में शामिल थे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें