बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में आज से महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हो रहा है। यह आयोजन न केवल हॉकी प्रेमियों के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। चैंपियनशिप में छह एशियाई देशों की टीमें भाग ले रही हैं और यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक चलेगा।

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप: मैच शेड्यूल

राजगीर खेल अकादमी में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का पहला मैच आज दोपहर 12:15 बजे जापान और दक्षिण कोरिया के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे चीन और थाईलैंड का मुकाबला होगा, और शाम 4:45 बजे मेजबान भारत की टीम मलेशिया के खिलाफ उतरेगी।

इसे भी पढ़े

12 नवंबर के मैच:

  • दोपहर 12:15 बजे: थाईलैंड बनाम जापान
  • दोपहर 2:30 बजे: चीन बनाम मलेशिया
  • शाम 4:45 बजे: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

14 नवंबर के मैच:

  • दोपहर 12:15 बजे: कोरिया बनाम मलेशिया
  • दोपहर 2:30 बजे: जापान बनाम चीन
  • शाम 4:45 बजे: भारत बनाम थाईलैंड

16 नवंबर के मैच:

  • दोपहर 12:15 बजे: मलेशिया बनाम जापान
  • दोपहर 2:30 बजे: कोरिया बनाम थाईलैंड
  • शाम 4:45 बजे: भारत बनाम चीन

17 नवंबर के महामुकाबले: