RCB Wins IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली। जीत के सबसे बड़े नायक विराट कोहली रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन बनाए।
RCB Wins IPL 2026: कोहली की धमाकेदार पारी ने पलटा मैच
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत तेज रही। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए अहम साझेदारी की। वेंकटेश ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जल्दी आउट हो गए।
एक समय बेंगलुरु का स्कोर 91 रन पर चार विकेट था। गुजरात की टीम मुकाबले में वापसी करती दिख रही थी। लेकिन दूसरी तरफ विराट कोहली मजबूती से टिके रहे। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की और लगातार रन बनाते रहे। कोहली ने 42 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और तीन छक्के निकले। अंत में उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। जानकारी के मुताबिक कोहली की यह पारी फाइनल की सबसे निर्णायक पारियों में शामिल हो गई है।
गुजरात की बल्लेबाजी रही फीकी, आरसीबी ने रचा इतिहास
इससे पहले गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अहमदाबाद की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर गुजरात के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
संबंधित खबरें (Also Read)
15 साल की उम्र में Vaibhav Sooryavanshi ने वो कर दिखाया जो सचिन, धोनी और गेल भी नहीं कर पाए थे

Vaibhav Sooryavanshi: 3 रन से चूके, फिर भी रच दिया इतिहास

IPL 2026 SRH vs RCB: 20 ओवर में 255 रन! हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ रचा बड़ा रिकॉर्ड

IPL: फाइनल फिर अहमदाबाद में! इस बार बदल गया पूरा प्लेऑफ का खेल, जानिए कहां होंगे बड़े मुकाबले

वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। गुजरात के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बेंगलुरु के लिए रासिख सलाम डार ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके।
इस जीत के साथ बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन गई है। टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। आपको बता दें कि बेंगलुरु ने अपने दोनों खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीते हैं। यदि आप आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 16 में से 13वीं बार है जब क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है।
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में Vaibhav Sooryavanshi ने वो कर दिखाया जो सचिन, धोनी और गेल भी नहीं कर पाए थे







