PM SHRI Yojna 2024:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पुराने सभी स्कूलों को एक नया स्वरूप देने के लिए और बच्चों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना को लाया गया था इस योजना का नाम प्रधानमंत्री श्री योजना रखा गया था प्रधानमंत्री श्री योजना को स्टार्ट करने की घोषणा प्रधानमंत्री जी के द्वारा 5 सितंबर 2022 सोमवार के दिन टीचर्स डे के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ट्वीट के माध्यम से की थी|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा था कि आज शिक्षक दिवस के मौके पर मुझे एक नई पहला को अंजाम देना है जो कि यह है कि भारत के 14500 स्कूलों का विकास और उनको मॉडल स्कूलों में तब्दील करना है जिन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पूरी भावना शामिल होगी और बच्चों को स्मार्ट क्लास जैसी फैसेलिटीज प्रदान की जाएगी लिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको प्रधानमंत्री प्रिय श्री योजना के बारे में सारी डिटेल बताते हैं
PM SHRI Yojna 2024 प्रधानमंत्री PM श्री योजना में जो फैसेलिटीज सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी उसमें सबसे बड़ी फैसिलिटी यह है कि बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी और बच्चों को खेल और आधुनिक चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा प्रधानमंत्री जी ने हाल ही में ट्वीट करके बताया कि इस योजना को भारत में शुरू कर दिया गया है जिससे लाखों विद्यार्थियों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा पीएम श्री योजना को बेहतर रूप से आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भी इजाजत दे दी गई है|
साथ ही साथ जिन स्कूलों का इस योजना के अंतर्गत एक नया स्वरूप दिया जाएगा उसके आसपास में उपस्थित जितने भी स्कूल है उनके लिए यह स्कूल एक मार्गदर्शक होगा सरकार की इस योजना में साल 2022 से लेकर साल 2026 तक लगभग 27360 करोड रुपए का खर्च निर्धारित किया गया है जिसमें 18128 करोड रुपए केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाएगा और बाकी का पैसा राज्य सरकार द्वारा लगाया जाएगा|
















