PM Kisan Mandhan Yojana 2024:प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2024 के अंतर्गत छोटे किसानों के बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई यह एक पेंशन योजना है, जिससे कि भारत का किसान बूढ़े हो जाने पर ठीक प्रकार से काम नहीं कर पाएगा। और उसके जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा इस योजना से उसे पेंशन दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री ने 31 मई 2019 को किए थे।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को ही पेंशन योजना भी कहते हैं। इस किसान पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी छोटे लघु किसान अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। भारत सरकार 5 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना के अंतर्गत शामिल करेगी। इस योजना का लाभ उन लाभार्थियों को दिया जाएगा जिनके पास 2 हैकटेयर कृषि योग्य भूमि होगी। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी किसी कारणवश अगर मृत्यु हो जाती है तो लाभार्थी की पत्नी को प्रतिमा ₹1500 दिए जाएंगे।
PM Kisan Mandhan Yojana 2024 क्या है?
PM Kisan Mandhan Yojana 2024 दोस्तों प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी । इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, भारत के उन छोटे किसानों जो निम्न स्तर पर किसानी करते हैं। जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हैं। और जैसे ही उनका उम्र अधिक होने लगेगा, तो वे बुढ़ापे में काम नहीं कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 साल की आयु पूरा होने पर उन्हें प्रतिमा ₹3000 पेंशन धनराशि के रूप में दिया जाएगा। जिसे पेंशन धनराशि योजना भी कहते हैं।























