खेल

IND vs NAM: 93 रन की ऐतिहासिक जीत, भारत ने T20 World Cup 2026 में रचा नया कीर्तिमान

टेक्नोलॉजी

Oppo Find X9 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च?

न्यूज़

China Sinkhole: मेट्रो निर्माण के बीच सड़क धंसी, टला बड़ा हादसा!

न्यूज़

पश्चिम बंगाल में Nipah virus से पहली मौत, ICU में नर्स की जान गई

न्यूज़

Pakistan: Imran Khan की सेहत पर बड़ा खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड के दिए आदेश

खेल

NAM vs IND: मैच में टॉस जीतकर नामीबिया का बड़ा दांव, पहले गेंदबाजी का फैसला

टेक्नोलॉजी

Xiaomi 18: सीरीज में बड़ा बदलाव! बेस मॉडल में अलग चिपसेट, Pro वेरिएंट में मिल सकता है प्रीमियम प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी

Infinix Note Edge 5G: भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 1.5K Curved Display से मचाएगा धमाल

बिहार न्यूज़ / पुलिस की दबंगई का पर्दाफाश: दरोगा के जाल में फंसा निर्दोष युवक

पुलिस की दबंगई का पर्दाफाश: दरोगा के जाल में फंसा निर्दोष युवक

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पुलिस की दबंगई का पर्दाफाश: बिहार के सारण जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई (ASI) को अपनी गलतियों के चलते अपनी ही हाजत में बंद होना पड़ा। छपरा के मांझी थाना में तैनात एएसआई पप्पू कुमार को सारण के एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर बीती रात गिरफ्तार कर हाजत में डाल दिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी, पीएसआई ओम प्रकाश शाह, थाना से फरार हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की दबंगई का पर्दाफाश: जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर निर्दोष युवक पर शराब बेचने का आरोप लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया था, जो जांच में सही पाया गया। निर्दोष जनक यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनसे अवैध रूप से 21,000 रुपये उगाहे गए। इस गंभीर आरोप के बाद सारण एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी का बयान

संबंधित आर्टिकल्स

Nitish क्यों हो रहे पर्सनल? कभी Tejaswi, कभी राबड़ी पर तीखे हमले से बिहार की राजनीति गरम

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

PK Return: 8 फरवरी से जनता के बीच उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज को नई धार

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

Bihar Budget 2026: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कल आएगा विकास का बड़ा ऐलान

इस मामले में जानकारी देते हुए सारण एसपी कुमार आशीष ने बताया कि 20 अक्टूबर को कोपा थाना के साधपुर गांव निवासी जनक यादव ने एएसआई पप्पू कुमार और पीएसआई ओम प्रकाश पर मारपीट करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया था। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोनों ने जनक यादव से पैसे की मांग की थी और ना देने पर उसे फंसाने की धमकी दी थी।

27000 रुपये की वसूली

जनक यादव ने स्थानीय साइबर कैफे से 27,000 रुपये निकालकर पप्पू कुमार को दिए, जिसके बाद उसे और उसके दोस्त को छोड़ दिया गया। इस घटना के संबंध में मांझी थाना कांड संख्या-328/24, दिनांक: 20.10.24 के तहत धारा-308 (2)/308 (3)/3 (5) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया। पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार ओम प्रकाश शाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह घटना पुलिस महकमे के लिए एक चेतावनी है और दर्शाती है कि गलत काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 21, 2024, 01:11 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पुलिस की दबंगई का पर्दाफाश: दरोगा के जाल में फंसा निर्दोष युवक