खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

खेल

RCB vs DC: RCB बनी दूसरी बार WPL चैंपियन, दिल्ली को हराकर फिर उठाई ट्रॉफी

नौकरी

CSBC Constable Recruitment 2026: अब बिहार पुलिस बनने का मौका, आज से शुरू आवेदन!

खेल

WPL 2026 Final: DC vs RCB, आज मिलेगा नया चैंपियन

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:सुबह चाय के लिए उठाने गई पत्नी तो मिला पति का शव,घर के बाहर सो रहा था किसी ने गोली मार कर कर दी हत्या

Samastipur News:सुबह चाय के लिए उठाने गई पत्नी तो मिला पति का शव,घर के बाहर सो रहा था किसी ने गोली मार कर कर दी हत्या

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में गुरुवार रात घर के दरवाजे पर सो रहे एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के स्व. आनंदलाल राय के पुत्र हरिशचंद्र राय 54 के रूप में की गई है। किसान के सिर में एक गोली लगी हुई है।

पत्नी चाय देने के लिए उठाने गई तो खून से लथपथ देखा पति का शव

Samastipur News: पुलिस ने मौके पर दो खोखा बरामद किया है। घर के लोगों को हत्या की जानकारी सुबह उस समय हुई जब उनकी पत्नी चाय पीने के लिए उन्हें उठाने के लिए दरवाजे पर गई। खून से लथपथ हरिशचंद्र को देख परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दिनेश राय ने बताया कि उनका भाई खेतीबारी करते थे। खेती के लिए ट्रैक्टर भी ले रखा था। दरवाजे पर ट्रेक्टर लगाया करता था। जिस कारण उसकी रक्षा को लेकर दरवाजे पर ही सोता था। रात खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर सो गया। सुबह काफी देर तक वह नहीं जगे। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें चाय पीने के लिए उठाने के लिए दरवाजे पर गए। इनका मुंह ढका हुआ था।

परिवार ने रजाई उठा कर देखा तो इनके नाक मुंह से खून निकला हुआ था। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो देखा कि इन के सिर में दाहिने तरफ छेद बना हुआ था। पास में ही एक खोखा भी पड़ा था। गोली इनके सिर में ही फंसी हुई है। पास ही एक और खोखा भी देखा गया।

घर के बाहर और एक खेत में मिला चप्पल

Samastipur News: घटना स्थल के पास एक अनजान चप्पल मिला है। वहीं, खेत की ओर ही एक और चप्पल मिला है। माना जा रहा है कि घटना के बाद भागे बदमाश का यह चप्पल हो सकता है। पुलिस ने चप्पल और खोखा जब्त किया है। घर के लोग किसी से दुश्मनी की बात नहीं बता रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही मृतक द्वारा कुछ जमीन बेचे जाने की भी बात सामने आयी है। घटना के बाद खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया है।

मुफस्सिल के थानाध्यक्ष ने क्या कहा

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके से गोली का खोखा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आयी है। घर के लोगो के द्वारा कुछ जानकारी दी गई है। जिस आधार पर पुलिस अनुसंधान बढा रही है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:सुबह चाय के लिए उठाने गई पत्नी तो मिला पति का शव,घर के बाहर सो रहा था किसी ने गोली मार कर कर दी हत्या