टेक्नोलॉजी

भारत में AI स्किल गैप क्यों सबसे बड़ा? शिक्षा बनाम टेक्नोलॉजी रिपोर्ट

टेक्नोलॉजी

India AI Impact Summit 2026: 19 फरवरी को भारत मंडपम में PM करेंगे उद्घाटन

बिज़नेस

India AI Impact Summit 2026: बना Guinness World Record, 2.5 लाख छात्रों ने ली AI शपथ

बिज़नेस

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की अगली किस्त कब आएगी, ऐसे चेक करें स्टेटस

टेक्नोलॉजी

India AI Summit 2026: Google का $60 मिलियन फंड और नई AI कनेक्टिविटी पहल

टेक्नोलॉजी

Bharat Vistaar Yojna: गांव-शहर विकास की नई योजना क्या है?

टेक्नोलॉजी

Gravite MPV ₹5.65 लाख में लॉन्च, 7-सीटर फैमिली कार की बुकिंग शुरू

एजुकेशन

UP Board Exam 2026 हिंदी पेपर विश्लेषण, आसान या कठिन जानें

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी,दोनों तमिलनाडु में करते थे मजदूरी

Samastipur News:पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी,दोनों तमिलनाडु में करते थे मजदूरी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: दोनों तमिलनाडु में करते थे मजदूरी, पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी थी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर चौर में 19 मार्च को पुलिस ने एक युवक का गला रेता हुआ शव बरामद किया था। मृतक की पहचान पोखरैरा पंचायत के सिलौत गांव के वार्ड 11 चकहुसैन टोला निवासी राजकपूर पासवान के रूप में हुई थी

मृतक के पिता अर्जुन पासवान ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो महिला समेत तीन लोगों को हत्या के लिए आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव के ही उमेश पासवान के पुत्र सन्नी पासवान (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

Samastipur News: पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में उसने घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान वहां पर सन्नी पासवान भी मौजूद था। हालांकि उसने राजकपूर पासवान को बचाने का प्रयास नहीं किया और ना ही इस घटना के संबंध में किसी को जानकारी दी।

पुलिस का मानना है कि अगर समय रहते सन्नी पासवान के द्वारा घटना के संबंध में किसी को जानकारी दी जाती तो संभवत राजकपूर की जान बच सकती थी। समय से इलाज नहीं मिलने पर व अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण राजकपूर पासवान की मौत हो गई। गला रेते जाने की वजह से उसकी मौत छटपटाते-छटपटाते हो गई। वहीं इस घटना के बाद से घटना का मुख्य अभियुक्त फरार है,

गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

Samastipur News: मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना का मुख्य अभियुक्त आबित ऊर्फ आदित्य ऊर्फ भजन मृतक का दोस्त था और दोनों तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करते थे। इस कारण राज कपूर का अभियुक्त के घर आना जाना था। कई बार वह अपने दोस्त की गैर मौजूदगी में भी घर गया था। दोस्त को पहले से अपने घर में मौजूद देख आबित को अपनी पत्नी के साथ अपने दोस्त के अवैध संबंध का शक हुआ और इसी को लेकर उसने मौका पाकर रहमतपुर चौर में अपने दोस्त का पीछे से गला रेत दिया।

मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पिंकी प्रसाद, थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना, समस्तीपुर

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त ने ही गला रेत कर हत्या कर दी,दोनों तमिलनाडु में करते थे मजदूरी