कैटेगरी

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

समस्तीपुर में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक हुई। 34 मामलों में पीड़ितों को पहली किस्त का भुगतान किया गया। दूसरी किस्त के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
Updated at :

समस्तीपुर के सदर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दिलीप कुमार ने की।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

समस्तीपुर में हुई समीक्षा बैठक

34 मामलों की समीक्षा, पहली किस्त का भुगतान

बैठक में कुल 34 मामलों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष सतविंदर पासवान ने बताया कि सभी पीड़ितों को मुआवजे की पहली किस्त का भुगतान कर दिया गया है।
वहीं, दूसरी किस्त के लिए जांच की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही जांच पूरी होगी, अगली किस्त भी पीड़ितों को दे दी जाएगी।

त्वरित निष्पादन और सख्त कार्रवाई के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि सभी मामलों की प्रगति की जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी मामले को गलत या फर्जी पाया गया, तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस समीक्षा बैठक में सदर वन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे, सदर टू अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, सभी थाना अध्यक्ष, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, एससी-एसटी प्रखंड विकास पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Deepak Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें