Samastipur News: हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राज किशोर उच्च विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को दो बजे के करीब हंगामा शुरू कर दिया। एक छात्रा ने बताया कि गणित के शिक्षक विकास कुमार है, जो छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करते है। बैड टच कर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करते हैं।

Samastipur News: छात्रा ने बताया कि ये काम वो पिछले 4-5 सालों से लगातार करते आ रहे है। अब तक किसी ने उनको कुछ नहीं बोला, इसलिए वो लगातार इस काम को कर रहे थे। आज इनके खिलाफ आवेदन दिया गया तो वे हमलोगों को समझाने आ गए। इस बात से सभी गुस्सा होकर विरोध कर रहे है। इनको जब तक स्कूल से निकाला नहीं जाएगा, तब तक हम लोग शांत नहीं होंगे।

दरोगा के पिस्टल की मैगजीन हुई गायब

Samastipur News: घटना की सूचना पर औद्योगिक थाने की पुलिस स्कूल पहुंची। थानाध्यक्ष राजेश रंजन और कई पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को समझाने की कोशिश की। दो घंटे बाद सभी बच्चे शांत हुए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाई गई।

इधर, हंगामा की सूचना पर स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। इन्हें भी पुलिस ने समझाकर बाहर किया। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। वहीं, छात्र-छात्राओं की भीड़ को समझाने के दौरान एक दरोगा के पिस्टल की मैगजीन गायब हो गई। इसके आरोप में भी एक छात्र को हिरासत में लिया गया है।