Samastipur News: समस्तीपुर की NDA उम्मीदवार शांभवी चौधरी आगामी 19 अप्रैल को नामांकन करेंगी। नामांकन के दौरान NDA के घटक दल भाजपा के साथ ही जदयू, लोजपा रामविलास के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बड़े नेताओं का जुटान होगा।
Samastipur News: NDA द्वारा सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी गई। इस मौके पर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और धार्मिक न्यास बोड के अध्यक्ष किशोर कुणाल की बहू हैं।
Samastipur News: उन्होंने दिल्ली से उच्च शिक्षा प्राप्त किया है। पढ़ी-लिखीं हैं। भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का रिकार्ड समस्तीपुर से बनाएगी। समस्तीपुर के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी।
Samastipur News: इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इतनी पढ़ी लिखी उम्मीदवार समस्तीपुर को मिली है। वह कुछ सोच कर ही राजनीति के क्षेत्र को चुनी होंगी। समस्तीपुर के चौमुखी विकास के लिए उन्होंने प्लानिंग की है।





















