Samastipur News: समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली एनएच 28 के उजियारपुर थाने के सातनपुर गांव के पास रविवार देर शाम ट्रक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी, युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाने के समसीपुर गांव के रामबदन राय के पुत्र योगिंदर कुमार के रूप में की गई है। जख्मी युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घर से ससुराल के लिए निकला था
घटना के संबंध में जख्मी के भाई विरेंद्र ने बताया कि उनका भाई दोपहर ही अपने घर से ससुराल उजियारपुर के लिए निकला था। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। ससुराल के साथ ही परिवार के लोग भी उसकी तलाश कर ही रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 8 बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि योगिंदर का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। युवक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हो पाई है।
Samastipur News: बताया गया है कि युवक की गंभीर स्थिति को देख सदर अस्पताल के डॉक्टर उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि देर रात पहुंचे परिवार के लोग युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए बेगूसराय ले गए हैं। घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:पहले पत्नी की हत्या,फिर खुद को लगाया आग,गंभीर हालत में PMCH रेफर,बेटा बोला- दोनों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होता था
- Samastipur News:अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला,विरोध में आगजनी और सड़क जाम,कर्पूरीग्राम रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड कर आ रहा था ट्रक
- Samastipur News:लापता युवक का नदी में मिला शव,एक सप्ताह पहले घर से निकला था,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
- Samastipur News:खेल रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला,दर्जनभर मासूमों को बनाया अपना निशाना,किसी का नाक तो किसी का गाल नोंच खाया,तीन गंभीर


















