Samastipur News: बिहार बोर्ड ने रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया। भोजपुर की प्रिया कुमारी ने पूरे बिहार में 7वां स्थान हासिल किया हैं। प्रिया को 482 अंक मिले हैं। पिता अनिल कुमार की कपड़े की दुकान है और माता सीमा गुप्ता सरकारी स्कूल में शिक्षक है। प्रिया बताती है कि पढ़ाई के दौरान अगर कोई बात समझ में नहीं आती थी तो वह यूट्यूब पर देख कर अच्छे से समझ लेती थी।
Samastipur News: प्रिया ने बताया कि उन्होंने पहली से तीसरी कक्षा तक ज्ञान मंदिर और उसके बाद यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की है। स्कूल और कोचिंग के अलावा वो घर में 4 से 5 घंटे तक सेल्फ स्टडी करती थीं। इसके अलावा मां और बड़ी बहन सिमरन भी पढ़ाई में मदद करती थीं।
डॉक्टर बनना चाहती है प्रिया
Samastipur News: प्रिया ने बताया कि बिहिया प्रखंड में एक भी अच्छे डॉक्टर नहीं है। किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे शहर की ओर भागना पड़ता है। इसकी वजह से वह डॉक्टर बनना चाहती है। ताकि गांव के गरीब लोग अपना इलाज कम खर्च में करा सके। प्रिया कुमारी की बड़ी बहन सिमरन अभी B.SC पार्ट- 1 और भाई आर्यन कुमार कक्षा छह का छात्र है।
हिन्दी में 98 मार्क्स मिले
Samastipur News: प्रिया कुमारी ने मैट्रिक में कुल 482 अंक प्राप्त किया हैं। इसमें हिन्दी 98, संस्कृत 99, गणित 96, विज्ञान 94, सामाजिक विज्ञान 95 अंक और अंग्रेजी में 89 मार्क्स मिले हैं। वहीं, प्रिया कुमारी के जिला टॉप और बिहार में 7 वां स्थान पाने के बाद उनका पूरा परिवार काफी खुश है। प्रिया को घर के सभी लोगों ने मिठाइयां खिलाई और उसके बाद अपना आशीर्वाद दिया है। साथ ही रिश्तेदार भी मोबाइल के जरिए प्रिया को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:समस्तीपुर में दो पक्षों में झड़प,पानी बहाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट,एक ही परिवार के तीन लोग घायल
- Samastipur News:समस्तीपुर में 10KG गोल्ड लूट का मास्टरमाइंड भोपाल से गिरफ्तार,किराए के फ्लैट में रहता था,पटना की जेल में की थी लूट की प्लानिंग
- Bihar News:दिल्ली-कोलकाता,मुंबई और पंजाब की ट्रेनें फुल, जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं, रिजर्वेशन डिब्बे के शैचालय में भी यात्री
- Samastipur News:जमीन के लिए युवक की गला घोंट हत्या,15 से 20 लोगों ने घर में घुसकर किया हमला,आरोपियों के आगे शव रख किया हंगामा


















