Samastipur News: थाना क्षेत्र के विद्यापति स्मारक चौक के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विद्यापतिधाम निवासी रामचन्द्र साह की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विक्रमपुर बांदे के चालक अमरजीत कुमार को हिरासत में ले लिया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बजरंगी चौक पथ को स्मारक चौक के समीप आगजनी कर जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक दलसिंहसराय की ओर से आ रहे ट्रक ने स्मारक चौक स्थित सड़क किनारे स्वीट्स दुकान पर खड़ी महिला को कुचल दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि यह कर्पूरीग्राम स्थित रैक प्वाइंट से सीमेंट लेकर साहिट वृंदावन स्थित निर्माणाधीन एनएच 122बी के स्टोर जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण घटना घटी।
दलसिंहसराय-बजरंगी चौक मार्ग में स्मारक चौक के समीप हादसा
Samastipur News: ट्रक के मालिक ने दो लाख रुपए मुआवजा देकर जाम समाप्त कराया गुस्साए लोग शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद ट्रक मालिक से मुआवजा के रूप में दो लाख रुपए मिलने पर 6 घंटे के बाद सड़क जाम हटाया गया।
अवैध ऑटो स्टैंड बन रहा दुर्घटना का कारण लोगों की मानें तो इस दुर्घटना का ऑटो का अवैध स्टैंड है। घटना के वक्त इस मोड़ पर सिंगल सड़क के बावजूद दो कतार में ऑटो खड़े रहते हैं। इससे ट्रक मोड़ने में काफी दिक्कत होती है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:लापता युवक का नदी में मिला शव,एक सप्ताह पहले घर से निकला था,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
- Samastipur News:खेल रहे बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला,दर्जनभर मासूमों को बनाया अपना निशाना,किसी का नाक तो किसी का गाल नोंच खाया,तीन गंभीर
- Samastipur News:किशोरी ने जहर खाकर दी जान,मां ने डांट लगाई तो खाई कीटनाशक दवा,मुंह से झाग निकलता देख पहुंचाया गया था अस्पताल
- Samastipur News:समस्तीपुर में कांग्रेस की परंपरागत सीट,जिलाध्यक्ष बोले- जाप का कांग्रेस में विलय केंद्रीय नेतृत्व की अच्छी पहल,कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान


















