Samastipur News: समसतीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाने के महमदीपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। तीनों घर से चोर करीब 50 हजार रुपए नकदी के अलावा करीब दो लाख का गहना और बर्तन आदि की चोरी कर ली।
Samastipur News: गृहस्वामी को चोरी की जानकारी सुबह में उस समय हुई जब लोग नींद से जगे। हल्ला होने पर लोगों ने देखा कि घर के पीछे खाली बक्सा, कपड़ा आदि पड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रात चोरों ने गांव के उमेश रजक के घर में छत के रास्ते घुस गए। घर में रखा 10-15 हजार नकद के अलावा करीब 30-40 हजार का गहना आदि की चोरी कर ली।
Samastipur News: जबकि लोग घर में सोये हुए थे लेकिन उन्हें चोरी का एहसास नहीं हुआ। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो देखा कि बक्सा गायब है। घर का सामन भी इधर-उधर बिखरा पड़ा है।हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो लोगों को पता चला कि चोरों ने उमेश के पड़ोसी जितेंद्र राय के घर से भी 10 हजार नकद के अलावा 25-30 हजार रुपए का गहना, बर्तन आदि की चोरी कर ली है।
इस बीच गांव के हरी साह ने भी बताया कि रात उसके घर से भी चोरों ने 15 हजार रुपए नकद के अलावा बर्तन आदि करीब 50 हजार रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली है। जिसके बाद लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





















