Skip to main content
Samastipur News

Bihar News:महागठबंधन में सीट शेयरिंग तय,26 पर लड़ेगी राजद,शर्तों के साथ 9 कांग्रेस को,वाम दल को 5,आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा ऐलान

Bihar News: बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड मे एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली तो

विज्ञापन

Bihar News: बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड मे एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली तो बिहार में 9 सीट कांग्रेस को मिलेगी। चतरा सीट पहले से राजद को मिली हुई है। दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक गहन मंथन के बाद अब तय हुआ है कि शुक्रवार को पटना में महागठबंधन के नेता सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे।

खबर सुनें
विज्ञापन

वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। माले को 3, सीपीआई-सीपीएम को 1-1 सीट मिली है। राजद खुद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजद की गुरुवार देर रात तक मुकेश सहनी से बातचीत होती रही। मुकेश 2 सीट पर अड़े रहे।

विज्ञापन

मुकेश से बातचीत में तय हुआ कि वो मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे। साथ ही मिथिलांचल की एक और सीट / खगड़िया भी उन्हें अगर देनी पड़ी तो सहनी के लिए 1-1 सीट की कुर्बानी राजद और कांग्रेस करेंगे। तब राजद 25 और कांग्रेस 8 सीट लड़ेगी।

महागठबंधन की ऐलान होने वाली सीटें राजदः 26 सीटों पर लड़ेगी

औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा या सुपौल, गोपालगंज या महाराजगंज

कांग्रेस: 9 (शर्तों के साथ)

किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मधेपुरा/सुपौल, गोपालगंज/महाराजगंज

वाम दल: 5 सीटें मिलीं

सीपीआई-एम (लिबरेशन): आरा, काराकाट, नालंदा सीपीआईः बेगूसराय सीपीएमः खगड़िया

इधर, पप्पू खरगे या प्रियंका के फोन का कर रहे इंतजार बतौर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिया में राजद से फ्रेंडली फाइट को भी तैयार

कांग्रेस नेता पप्पू यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे या उनको पार्टी में शामिल कराने वाली प्रियंका गांधी/उनके निजी सचिव संदीप कुमार के फोन का इंतजार कर रहे हैं। अभी पप्पू पूर्णिया में हैं और लोगों के बीच घूम रहे हैं। पप्पू ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया है कि वो राजद के कैंडिडेट के साथ बतौर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिया में फ्रेंडली फाईट को भी तैयार हैं।

ऐसा नहीं हुआ तो भी पूर्णिया से ही लड़ेंगे। किस तरीके से लड़ेंगे ये शुक्रवार को समर्थकों के साथ पूर्णिया में बैठक के बाद पप्पू तय करेंगे। उनके करीबी रहे प्रेमचंद्र ने दावा किया कि पूर्णिया सीट कांग्रेस को मिलेगी। हमें लड़ना ही है।

ओवैसी की पार्टी 16 सीटों पर लड़ेगी,… हिना शहाब को समर्थन

एआईएमआईएम 16 सीटों पर लड़ेगा, हिना शहाब को जीताने में मदद करेगा एआईएमआईएम कुल 16 सीटों पर लड़ेगा। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने कहा कि गोपालगंज, काराकाट, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा में भी पार्टी लड़ेगी।

15 दिन पहले 11 सीटों की घोषणा की जी चुकी है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि हम हिना शहाब के साथ है। वो चाहे तो हमारे सिंबल पर लड़ सकती है। वो सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी तो हम समर्थन करेंगे।

पहले चरण की 4 सीटों के लिए 72 नामांकन, सर्वाधिक औरंगाबाद में

पहले चरण की 4 सीटों के लिए नामांकन का सिलसिला आज खत्म हो गया। चारों सीटों पर अंतिम दिन 62 दलीय-निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इस चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 मार्च को होगी। 2 अप्रैल नाम वापसी का आखिरी दिन है। मतदान 19 अप्रैल को होगा। 2019 में इन्हीं सीटों पर 60 ने नामांकन किया था।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें