Samastipur News:समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के चकपहाड़ गांव पश्चिमी टोल में शनिवार देर शाम पानी बहाने के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Samastipur News: जख्मी लोगों में शांति देवी, शोभा देवी और वीणा कुमारी शामिल है। जख्मी लोगों में शांति देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
Samastipur News: घटना के संबंध में जख्मी शांति देवी का बेटा चंदन कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी विनोद शर्मा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। इसी दौरान शनिवार शाम विनोद शर्मा और उनके लोग आकर उनकी जमीन की ओर नाला खोलने लगे। जब उनकी मां नाला खोलने से मना करने पहुंची तो विनोद, शत्रुधन, संजीत, सतीश आदि लोगों ने इन लोगों पर लाठी ठंडा के साथ ही पत्थर आदि से वार कर सभी लोगों को जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो लोगों ने मामला शांत कराया।
ग्रामीणों के सहयोग से सभी को उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल भेजा गया ।





















