कैटेगरी

समस्तीपुर जंक्शन पर रेप करने वाले को हुई जेल: 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पीड़िता की मेडिकल जांच, प्लेटफार्म पर अवैध रूप से बेचता था आरोपी चाय

समस्तीपुर जंक्शन पर रेप करने वाले को हुई जेल: 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पीड़िता की मेडिकल जांच, प्लेटफार्म पर अवैध रूप से बेचता था आरोपी चाय
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर के अंतिम छोर पर युवती के साथ चाय बेचने वाले ने रेप किया था। ये आरोपी प्लेटफार्म पर अवैध रूप से चाय बेचने का काम करता था।रेल पुलिस ने मंगलवार को युवती का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया और मजिस्ट्रेट के सामने युवती ने कहा कि वेंडर ने बहला-फुलसाकर मदद करने की बात कही, फिर गलत काम किया। वेंडर मोहम्मद लाल को जेल भी भेज दिया गया है।वहीं, दूसरी तरफ युवती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई भी गई। तीन डॉक्टरों की टीम ने उसका मेडिकल जांच किया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

रात को तीन बजे समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची थी

दूसरी ओर रेल थाना के अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने यह बताया कि युवती का मंगलवार को माननीय कोर्ट में 164 का बयान कराया गया। जो की युवती ने रेप की बात बताई है।युवती ने बताया है कि रविवार शाम घरेलू कामकाज को लेकर के मां के द्वारा डांट लगाई थी। नाराज होकर वह मधुबनी स्टेशन पहुंची तो एक ट्रेन लगी हुई थी। जिस पर वह बैठ गई। रात मैं करीब 3:00 के आसपास समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर 4 पर अकेली ही बैठी थी।

इसी बिच चाय बेचने वाला युवक ने पास आकर बातचीत शुरू कर दिया। युवती ने मां की डांटे के बारे में उसे पुरा बात बताया। इसके बाद वह मदद करने के बहाने प्लेटफार्म नम्बर 4 के अंतिम छोर की ओर ले गया।इसके बाद सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया। रेप के बाद वह वहां से तुरंत फरार हो गया। वह भाग कर वापस प्लेटफार्म पर आई तो पुलिस कर्मी को इस घटना की जानकारी दी।

आधिकारिक तौर पर अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं जारी हुई

मेडिकल बोर्ड में अस्पताल उपाध्यक्ष डॉ. नागमणि राज के अलावा डॉक्टर प्रेरणा और डॉक्टर संतोष कुमार झा शामिल हुए थै। बोर्ड में शामिल डॉक्टर का मानना है यह है कि युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया है हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर मेडिकल रिपोर्ट नहीं जारी किया गया है।जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने ये बताया कि युवती के बयान लेने के बाद वेंडर मोहम्मद लाल को जेल भेज दिया गया है।

प्लेटफार्म पर चाय बेचने का लाइसेंस भी नहीं था

पुलिस के अनुसंधान यह पता चला कि मोहम्मद लाल समस्तीपुर प्लेटफार्म पर अवैध रूप से चाय बेचने का काम किया करता था। वह अवैध वेंडर है।अब यह सवाल उठ रहा है कि जब मोहम्मद लाल के पास स्टेशन पर चाय बेचने का लाइसेंस नहीं था तो वह किस परिस्थिति में प्लेटफार्म पर वो भी रात के समय में वह चाय बेच रहा था। ओर जबकि प्लेटफार्म पर जीआरपी के अलावा आरपीएफ की भी तैनाती रहती है। खासकर आरपीएफ अवैध वेंडिंग को लेकर सजग रहती हैं। इसके बावजूद मोहम्मद लाल प्लेटफार्म पर कैसे कारोबार कर रहा था। इस पर सवाल भी खड़ा हो गया है।उधर सूत्रों का यह दावा है कि समस्तीपुर जंक्शन पर अवैध वेंडर काम अभी करते हैं इसके बदले आरपीएफ और जीआरपी को राशि दिया जाता है।

इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।

समस्तीपुर रेल मंडल दैनिक यात्री संघ के महासचिव राकेश तिवारी ने यह बताया है कि समस्तीपुर जंक्शन अवैध कारोबार का अड्डा बना हुआ है। स्टेशन पर अकेली लड़की के साथ रेप करने की घटना सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल उठा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर के वह जल्द ही दैनिक यात्री संघ की बैठक कर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें