Skip to main content
Samastipur News

Samastipur DR Deepali Mahato UPSC Success Story: रोसड़ा की बेटी बनी IAS! UPSC में 105वीं रैंक लाकर डॉ. दीपाली ने किया वो कारनामा, जो सबका सपना होता है

Samastipur DR Deepali Mahato UPSC Success Story: समस्तीपुर की रोसड़ा निवासी डॉ. दीपाली महतो ने UPSC परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जानिए उनकी प्रेरणादायक सफलता की कहानी और परिवार की प्रतिक्रिया।

Updated at :
Samastipur DR Deepali Mahato UPSC Success Story: रोसड़ा की बेटी बनी IAS! UPSC में 105वीं रैंक लाकर डॉ. दीपाली ने किया वो कारनामा, जो सबका सपना होता है
Samastipur DR Deepali Mahato UPSC Success Story: रोसड़ा की बेटी बनी IAS! UPSC में 105वीं रैंक लाकर डॉ. दीपाली ने किया वो कारनामा, जो सबका सपना होता है (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Samastipur DR Deepali Mahato UPSC Success Story: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की UPSC जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में रोसड़ा की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने 105वीं रैंक हासिल कर समस्तीपुर जिले का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया है। यह सफलता न सिर्फ रोसड़ा शहर के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

Samastipur Dr Deepali Mahato UPSC Success Story

डॉ. दीपाली महतो मूल रूप से समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल के कटहरबन्नी मोहल्ला की रहने वाली हैं। उनके दादा स्वर्गीय वीरेंद्र महतो और पिता श्री संजय कुमार महतो (सेवानिवृत्त IRS अधिकारी) ने उन्हें सदैव प्रोत्साहित किया। पिता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़े

डॉ. दीपाली की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने उन्हें UPSC की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई। उन्होंने IAS अधिकारी बनने का सफर तय कर लिया है। अब वे देश की सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल बनेंगी। इस सफलता के बाद रोसड़ा शहर में हर्ष का माहौल है। स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी, और आमजन उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े

आपको बता दें कि UPSC (Union Public Service Commission) भारत सरकार की एक प्रमुख संस्था है जो IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पदों के लिए देशभर से प्रतिभाओं का चयन करती है। इस परीक्षा में चयन पाना बेहद कठिन माना जाता है, लेकिन डॉ. दीपाली ने यह कर दिखाया।

इसे भी पढ़े

DR Deepali Mahato UPSC Success Story: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

Also Read:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download