Samastipur News:चिराग पासवान की समस्तीपुर सीट पर भी दावेदारी,चिराग पासवान के छोटे बहनोई हो सकते हैं उम्मीदवार
Samastipur News: लोजपा के सुप्रिमो चिराग पासवान ने हाजीपुर समेत समस्तीपुर सीट पर दावेदारी की है। इसके साथ ही इस दल से संभावित उम्मीदवारों की चर्चा होने लगी है। मैदान में उतरने के लिहाज से
Samastipur News: लोजपा के सुप्रिमो चिराग पासवान ने हाजीपुर समेत समस्तीपुर सीट पर दावेदारी की है। इसके साथ ही इस दल से संभावित उम्मीदवारों की चर्चा होने लगी है। मैदान में उतरने के लिहाज से कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। एक प्लस 10 (एक पुराना दस नया) की रणनीति के तहत काम भी शुरू कर दिया है। लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष अनुपन कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने बताया कि समस्तीपुर सीट लोजपा की रही है।
जीतने वाले लोग खुद ही दल से अलग हुए थे। इसी हिसाब से सीट लोजपा की है। हमलोगों की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। यहां से दल के ही उम्मीदवार खड़े होंगे और जीतेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व कोई फैसला लेता है तो वह सर्वमान्य होगा।
चिराग पासवान व पशुपति नाथ पारस के बीच सीट को लेकर चल रही रस्सा कशी के बीच लोजपा रामविलास के दल से उनके ही छोटे दामाद अरुण भारती को दल मैदान में उतार सकती है। पटना के रहने वाले अरुण की पत्नी ज्योति कुमारी कांग्रेस की पूर्व विधायक हैं। अरुण भारती पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में नजर भी आ रहे हैं।
खबर चल रही है कि पार्टी अरुण भारती के नाम पर मुहर लगा सकती है
Samastipur News: हालांकि इस सीट पर पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय पासवान भी दावेदारों में से माने जा रहे हैं। वैसे चर्चा है कि पार्टी ने अरुण भारती के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर जिला अध्यक्ष कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर सीट पहले से ही लोजपा की रही है। इसलिए यहां से लोजपा का ही उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। उनके स्तर से तैयारी चल रही है।





