वहीं ट्रेन को रुकता देख आरपीएफ की टीम चौकस हो गई। प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी विकास कुमार द्वारा तत्परता पूर्वक गाड़ी को चेक किया गया तो पता चला कि बी-1 में यात्रा कर रहे एक यात्री द्वारा एसीपी किया गया है।
बोगी में जाकर देखने पाया गया कि एक यात्री को सामान एवं अपने परिजन बच्चें के साथ ट्रेन से उतर रहे हैं। पूछताछ में उनसे मामले के संबंध में जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ टीम के द्वारा बच्ची को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से बच्ची को इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर बताई गई है।
इस नेक कार्य के लिए बच्ची के परिजन समेत अन्य यात्री आरपीएफ की टीम को धन्यवाद दे रहे थे। बता दें कि बीते दिनों आरपीएफ के एसआई पीके चौधरी की पुत्री के नाक में रबर घुस गया था। इसका शहर के एक निजी अस्पताल में त्वरित इलाज करवा कर जान बचाई गई थी।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
- Samastipur News:रिटायर्ड अध्यापक के घर हुई चोरी,चोरों ने 30 लाख रुपए के जेवर चुरा लिए,पत्नी का पटना में चल रहा है इलाज
- Samastipur News:चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर उजियारपुर में होगी वोटिंग,जिला अधिकारी ने चुनाव को लेकर दी जानकारी
- Samastipur News:आज से 20 तारीख तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बारिश भी हो सकती हैं मौसम के शुष्क रहने की जताई जा रही है संभावना
- Samastipur News:खेत में मिली किसान का शव,बेटे ने कहा कि जहर देकर हत्या की गई है गांव की एक शख्स ने खिलाई थी खैनी

