Bihar News: पीएम मोदी 4 अप्रैल को बिहार आ सकते हैं। जमुई संसदीय क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हो सकता है। यह खैरा प्रखंड के केंडी पंचायत के अंतर्गत आता है। पीएम मोदी लोकसभा कार्यक्रम के तहत रैली को संबोधित करेंगे। जमुई जिले के बीजेपी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया है। सोमवार को BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सह डिप्टी सीएम भी यहां आ सकते है।

मुन्ना शुक्ला के खिलाफ आवेदन

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के वैशाली से संभावित प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि मुन्ना शुक्ला ने एक जाति विशेष को गाली दी है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

Bihar News: पटना हाईकोर्ट के वकील अमर आजाद ने SC-ST थाने में आवेदन दिया है। बता दें कि शनिवार को राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला ने लालू यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम भी भूमिहार ही हैं, च# !र थोड़े ही हैं।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होती हैः सम्राट चौधरी

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दोनों भ्रष्टाचारी हैं तो भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में होती है। यह गारंटी है। यह पीएम मोदी की गारंटी है कि जो भ्रष्टाचारी होगा, वह जेल के अंदर रहेगा।