टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Mohanpur youth Electric Shock Death: करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Mohanpur youth Electric Shock Death: करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Mohanpur youth Electric Shock Death: आपको बताते चले की बुधवार की शाम समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पत्थरघाट चौक पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 27 वर्षीय युवक लालबिहारी, जो अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, अचानक करंट की चपेट में आ गया। यह हादसा तब हुआ जब वह सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर के पास लघुशंका कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के नीचे पानी जमा था और लोहे की रॉड का संपर्क संभवतः विद्युत प्रवाह से हो गया था। इसी दौरान लालबिहारी करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान भोला राय के पुत्र लालबिहारी के रूप में हुई है।

मोहानपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

यह दुर्घटना बिजली विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। ट्रांसफार्मर खुले में, सड़क किनारे और बिना किसी सुरक्षा घेरे के लगा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए विभागीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ट्रांसफार्मर के आसपास कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था, जिससे आम लोग सावधानी बरत सकें। Samastipur District में यह कोई पहली घटना नहीं है, जब बिजली व्यवस्था ने किसी की जान ली हो। इससे पहले भी समस्तीपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़े

यातायात हुआ बाधित, सड़कों पर लगे वाहन

इसी शाम, मोहनपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर पूसा-ताजपुर मार्ग के दिघरा चौक के पास एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। ट्रैफिक 10 घंटे तक रुका रहा। ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लग गईं।

हालांकि, बाइक और छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से निकल गए। लेकिन यातायात विभाग की धीमी प्रतिक्रिया से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह जाकर ट्रैफिक बहाल हो सका।

इसे भी पढ़े

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जनता की मांग: सुरक्षा व्यवस्था और बिजली विभाग की जवाबदेही

इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जिससे Samastipur में प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। जनता की मांग है कि ट्रांसफार्मरों के पास सुरक्षा घेरे बनाए जाएं, नियमित जांच हो और आपातकालीन सेवा तुरंत सक्रिय हो।

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्तीपुर में बिजली और यातायात व्यवस्था की पोल खोलती है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाएं आम हो सकती हैं।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 18, 2025, 06:05 पूर्वाह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Mohanpur youth Electric Shock Death: करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत