Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:समस्तीपुर में कांग्रेस की परंपरागत सीट,जिलाध्यक्ष बोले- जाप का कांग्रेस में विलय केंद्रीय नेतृत्व की अच्छी पहल,कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

Samastipur News: समस्तीपुर कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है। कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार भी तय कर

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है। कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार भी तय कर रखा है। कोई विशेष परिस्थिति नहीं हुई तो यहां से तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और सहरसा के रहने वाले बीके रवि उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन

पप्पू यादव के आने से पार्टी को मिलगी मजबूती

Samastipur News: चुनाव की तैयारी पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी कांग्रेस को जोड़ने की जरूरत है। जाप नेता पूर्व सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल किया जाना स्वागत योग्य है। इससे कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस जाप के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भाई जैसा सम्मान देगी।

विज्ञापन

चुनाव की पूरी है तैयारी, पंचायत स्तर पर बनाई गई है कमेटी

Samastipur News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि इस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर कमेटी बनाया है। ज्यादा से ज्यादा नये लोगों को जोड़ने की कोशिश की गई है। महागठबंधन स्टैंडिंग कमेटी की भी बैठक हुई है। महागठबंधन जिले की दोनों सीट पर जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से ही समस्तीपुर सीट कांग्रेस के पास रही है। बीच में दूसरे दल के पास सीट चली गई थी। लेकिन इस बार जिले की दोनों सीट महागठबंधन जीत रही है।

केंद्रीय नेतृत्व तय करेगी उम्मीदवार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है। दर्जन भर लोग लाइन में हैं। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमान को लेना है। हाई कमान जिस उम्मीदवार को यहां से टिकट देगी। दल के साथी उसे जिताने का प्रयास करेंगे।

पूर्व डीजीपी बीके रवि हो सकते हैं उम्मीदवार

समस्तीपुर से लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व डीजीपी बीके रवि हो सकते हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व में उनका टिकट फाइनल कर दिया है। अब घोषणा ही शेष रह गया है। हाल ही में तेजस्वी के जनविश्वास रैली में वह तेजस्वी के साथ दिखे भी थे। तब से ही उनके टिकट का कयास लगाया जा रहा था।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें