Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:बाइक के लिए दुल्हन की हत्या,शव जलाने की हूई प्रयास लड़की के अधजले लाश पर पुलिस ने किया कब्ज़ा

Samastipur News: समस्तीपुर में एक बाइक के लिए विवाहिता को फंदे पर लटका कर मार दिया गया। 9 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव क

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर में एक बाइक के लिए विवाहिता को फंदे पर लटका कर मार दिया गया। 9 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर जलाया जा रहा था। इसी बीच मायके वाले आ गए। मां-भाई और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई, पर तबतक लाश का 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश बरामद की है। घटना के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए। विवाहित की पहचान गांव के पप्पू यादव की पत्नी बुच्ची देवी (20) के रूप में की गई है। घटना हसनपुर थाने के कोकनी गांव की है।

विज्ञापन

रात 2 बजे जलाई जा रही था दुल्हन का शव

Samastipur News: घटना देर रात की है। विवाहिता की लाश को रात करीब तीन बजे जलाया जा रहा था। बेटी की हत्या की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। घर पर कोई नहीं था। कुछ दूरी पर देखा आग लगी है। वहां जाकर देखा कि बेटी का शव जल रहा है। जिसके बाद मायके वालों ने आग बुझाई। मायके वालों के आने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।

शादी में 2 लाख दहेज लिए थे फिर भी

Samastipur News: सिघिया थाने के कुंडल के बसुआ गांव निवासी मृतका की मां किरण देवी ने कहा कि करीब 9 माह पहले ही अपनी बेटी की शादी कोकनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे पप्पू यादव (24) के साथ की थी। शादी के समय 2 लाख रुपए के अलावा सामान दिए थे, लेकिन दामाद और ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल वाले बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे। रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है। लाश जलाई जा रही। जिसके बाद हमलोग मौके पर गए।

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए की छापामारी

Samastipur News: हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। दहेज के लिए हत्या की बात सामने आई है। अधजली लाश बरामद की गई है। परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी घर में ताला लगाकर फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें