Sawan 2025: आपको बताते चले की सावन 2025 का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस बार सिर्फ 4 ही सावन सोमवार होंगे, जो भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का दुर्
Sawan 2025: आपको बताते चले की सावन 2025 का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इस बार सिर्फ 4 ही सावन सोमवार होंगे, जो भगवान शिव की विशेष कृपा पाने का दुर्लभ अवसर माना जा रहा है।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन शिवभक्ति का सबसे पवित्र मास है। इस महीने में भगवान शंकर पर जल चढ़ाने, व्रत रखने और मंत्र जाप करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। खासकर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं और कांवर यात्रा में शामिल होकर 105 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा तय करते हैं।
इस साल सावन सोमवार व्रत, शिव पूजन, और कांवर यात्रा के पीछे गहरे पौराणिक रहस्य छिपे हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आइए जानते हैं सावन 2025 की तिथि, महत्व और वह कथा जिसने शिव को बनाया “मनोकामना पूर्ण करने वाला देव”।
Sawan 2025 की तारीख और विशेष महत्व
Sawan 2025 Festival Updates के अनुसार, इस बार 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से सावन का महीना आरंभ हो रहा है। सावन का समापन 08 अगस्त 2025 को होगा।













