टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बेगूसराय न्यूज़ / बेगूसराय के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा! डॉक्टर पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप

बेगूसराय के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा! डॉक्टर पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मेघौल हाईस्कूल चौक पर स्थित राजनंदनी इमरजेंसी हॉस्पिटल में मंगलवार को एक प्रसूता की मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। बेगूसराय न्यूज़ के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

मृतका की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर अर्जुन टोल निवासी छोटू कुमार की पत्नी अमृता कुमारी (22) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि 2 नवंबर की रात को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस रात ऑपरेशन के दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, 5 नवंबर की दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई।

संबंधित आर्टिकल्स

Bihar Crime: शादी के 8 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने शव सड़क पर फेंका

बेगूसराय में गोलीबारी: ट्यूशन से लौट रही बच्ची की गोली लगने से मौत

बेगूसराय क्राइम न्यूज: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी संख्या में हथियार बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय में अपराध का कहर: किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

बेगूसराय: हथियारों की तस्करी के आरोप में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, गांजा और हथियार बरामद

बेगूसराय में खौ़फनाक वारदात: छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर कर डाला मौत के घाट, जानें पूरा माजरा

मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बेगूसराय न्यूज़ के अनुसार, मृतका की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। लोग अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे और जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़े

घटना के बाद बेगूसराय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा, जिन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया और स्थिति को शांत किया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

यह घटना बेगूसराय में स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रसव के दौरान लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 6, 2024, 04:46 अपराह्न IST

बेगूसराय न्यूज़ / बेगूसराय के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा! डॉक्टर पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप