नौकरी

CSBC Bihar Police Driver Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें PET डिटेल्स

खेल

IND vs PAK in Colombo Match Preview: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑटोमोबाइल

Renault Duster 2026: Creta-Seltos को चुनौती! कीमत, फीचर्स और हाइब्रिड डिटेल

एजुकेशन

JEE MAINS 2026 Result Date Out: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

ऑटोमोबाइल

Foreign Markets में चमकी Indian Cars की डिमांड, Export 33% बढ़ा

एजुकेशन

CUET PG 2026 Exam Date Out: 6 मार्च में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल देखें

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes Today (15 Feb 2026): फ्री डायमंड्स और रिवार्ड्स कैसे पाएं

मनोरंजन

Arbaaz Patel का गुस्सा The 50 शो में फूटा! Prince Narula संग झगड़े ने मचा दिया बवाल

बिहार न्यूज़ / बिहार में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पटना में गूंजीं गोलियां

बिहार में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पटना में गूंजीं गोलियां

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम अपराधियों को पकड़ने पहुंची थी, जहां अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस

घटना 30 सितंबर की देर रात की बताई जा रही है। पटना पश्चिमी एसपी शरथ आरएस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौड़ इलाके में अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलाके को घेरने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग

अपराधियों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन घटनास्थल से अपराधियों की 3 बाइक, 1 देसी कट्टा, 1 देसी रायफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अपराधियों की पहचान कर रही है पुलिस

पटना पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पूरे इलाके की पूरी तरीके से घेराबंदी कर दी है। और फरार होने वाले अपराधियों की खोज जारी है ।

इस मुठभेड़ से एक बार फिर पटना में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा अपराध टल गया।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 1, 2024, 12:47 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, पटना में गूंजीं गोलियां