नौकरी

CSBC Bihar Police Driver Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें PET डिटेल्स

खेल

IND vs PAK in Colombo Match Preview: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑटोमोबाइल

Renault Duster 2026: Creta-Seltos को चुनौती! कीमत, फीचर्स और हाइब्रिड डिटेल

एजुकेशन

JEE MAINS 2026 Result Date Out: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

ऑटोमोबाइल

Foreign Markets में चमकी Indian Cars की डिमांड, Export 33% बढ़ा

एजुकेशन

CUET PG 2026 Exam Date Out: 6 मार्च में होगी परीक्षा, पूरा शेड्यूल देखें

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes Today (15 Feb 2026): फ्री डायमंड्स और रिवार्ड्स कैसे पाएं

मनोरंजन

Arbaaz Patel का गुस्सा The 50 शो में फूटा! Prince Narula संग झगड़े ने मचा दिया बवाल

बिहार न्यूज़ / बिहार:पिता का कातिल बना बेटा, सांप के डसने से बेटे की मौत

बिहार:पिता का कातिल बना बेटा, सांप के डसने से बेटे की मौत

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार के औरंगाबाद जिले में अंधविश्वास और डर की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना देव थाना क्षेत्र के देवा बिगहा गांव की है, जहां पड़ोसियों ने एक युवक को धमकी देकर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पड़ोसियों ने दी धमकी, बेटे ने की पिता की हत्या

मामला तब शुरू हुआ जब एक परिवार के बेटे को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत का जिम्मेदार एक बुजुर्ग है, जो झाड़-फूंक से सांप बुलाता था। उन्होंने बुजुर्ग को ओझा बताते हुए उसके बेटे को धमकाया कि अगर वह अपने पिता की हत्या नहीं करता, तो वे पूरे परिवार को मारकर दफना देंगे।

डर के साये में हुआ मर्डर

28 सितंबर की रात, पड़ोसियों ने बुजुर्ग के मंझले बेटे पर दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता की हत्या नहीं की, तो उसे और उसकी मां को भी मारकर उसी जगह दफना दिया जाएगा, जहां उनके बेटे को दफनाया गया था। पड़ोसियों के डर से मजबूर होकर युवक ने कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने बुजुर्ग के शव को भी उसी स्थान पर दफना दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरिजा भुइयां, उसके बेटे अमित कुमार, पिंटू भुइयां और मृतक का नाबालिग बेटा शामिल हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि सांप के डसने से गिरिजा भुइयां के बेटे की मौत हुई थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने बुजुर्ग लखन भुइयां पर झाड़-फूंक से सांप बुलाने का आरोप लगाया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और डर का परिणाम है, जिसने एक बेटे को अपने ही पिता का हत्यारा बना दिया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 1, 2024, 12:51 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार:पिता का कातिल बना बेटा, सांप के डसने से बेटे की मौत