कैटेगरी

US Attack On Cargo Ship: ईरानी जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

US Attack on Cargo Ship: अमेरिका ने ईरानी कार्गो जहाज पर कार्रवाई की। ओमान की खाड़ी में बढ़ा तनाव, सीजफायर उल्लंघन का आरोप।
विज्ञापन
Updated at :

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ाने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। US Attack, cargoship से जुड़ी इस घटना में अमेरिका ने ईरान के एक कमर्शियल जहाज पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुई, जहां अमेरिकी बलों ने जहाज को कब्जे में ले लिया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

US Attack on Cargo Ship: क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ‘तौस्का’ नाम के ईरानी जहाज पर नाकेबंदी तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद जहाज पर कार्रवाई करते हुए उसे अपने नियंत्रण में ले लिया गया।यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच बातचीत का नया दौर शुरू होने वाला था। इस घटना ने पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है।

ईरान की प्रतिक्रिया क्या रही?

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान खातम अल-अंबिया ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहना है कि अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में ईरानी जहाजों पर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया है।

क्यों अहम है यह टकराव?

ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। इस घटना के बाद इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।फिलहाल, पूरी दुनिया की नजर इस बढ़ते तनाव पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका असर वैश्विक व्यापार और सुरक्षा पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-India-America Trade Deal पर आज बड़ा दिन! क्या बदलेंगे व्यापार के नियम?

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें