कैटेगरी

Ram Mandir Rangoli Design: रामलला के आगमन का स्वागत करने के लिए अपने घर को इन रंगोली से सजाएं

Ram Mandir Ayodhya Rangoli Design: आज, आयोध्या नगरी में नवनिर्मित राम मंदिर श्रीराम के स्वागत में सजधज कर तैयार है। फूल, लाइट्स, और खूबसूरत रंगोली से राम
विज्ञापन
Updated at :

Ram Mandir Ayodhya Rangoli Design: आज, आयोध्या नगरी में नवनिर्मित राम मंदिर श्रीराम के स्वागत में सजधज कर तैयार है। फूल, लाइट्स, और खूबसूरत रंगोली से राम मंदिर को सजाया गया है। यहां आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

देश भर में राम मंदिरों को सजाने का उत्साह है और आज का दिन एक यादगार पल होने वाला है। श्री राम के भक्त खुशी से झूम रहे हैं और उत्साह से भरे हुए हैं। रामलला के स्वागत में अधिकांश लोगों ने अपने घरों को भी फूलों, लाइट्स, और दीयों से सजाया है। घरों के आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाई गई है।

अगर आपने अब तक अपने घर के आंगन, पूजा स्थल, या फिर लिविंग रूम में रंगोली नहीं बनाई है, तो आप इस बेहद ही आसान रंगोली डिजाइन को झटपट बना सकते हैं और अपने घर को सजा सकते हैं।

01

अगर आपने कभी भी रंगोली नहीं बनाई है, तो आप अब जय श्री राम के इस गोलाकार डिजाइन में रंगोली बना सकते हैं, खासकर आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर। जहां आप ने श्रीराम की नई मूर्ति स्थापित की है और पूजा करने का इरादा है, वहीं इस रंगोली को बनाएं। इन दिनों, सभी की जुबान पर “जय श्री राम, जय जय श्री राम” ही सुनाई देता है, इसलिए इस अवसर पर यह रंगोली बनाना एक शानदार विचार हो सकता है।

02

केसरिया, हरे, सफेद, नीले रंगों से बनी यह रंगोली आप अपने आंगन, पूजा घर, और मुख्य द्वार पर तेजी से बना सकते हैं, जिससे आपके घर की सुंदरता और शोभा में वृद्धि हो सकती है. इसमें जय श्री राम लिखना न भूलें।

03

अयोध्या नगरी में बने राम मंदिर और “जय श्री राम” शब्दों से लिखे गए इस रंगोली डिजाइन को आप भी बना सकते हैं. इसमें कम रंगों का इस्तेमाल किया गया है, और आप इसे आसानी से पूजा शुरू करने से पहले तैयार कर सकते हैं. इसे दीपकों के साथ सजाकर आप इसे और भी सुंदर बना सकते हैं.

04

राम जी के भक्त, अपने घर के आंगन और पूजा स्थल पर उनकी छवि वाली रंगोली बनाना ना भूलें। यदि आप रंगोली बनाने में माहिर हैं, तो इस डिजाइन को तुरंत आजमा सकते हैं। साथ में “जय श्री राम” और “जय जय श्री राम” भी लिखें, इससे आपकी शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा।

05

यदि आप पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं और आपके पास बाहर जाकर रंगोली खरीदने का समय नहीं है, तो कोई चिंता नहीं। आप अपने घर को इन फूलों से बनी रंगोली से सजा सकते हैं। गेंदे के फूलों और पान के पत्तियों का उपयोग करके आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा, अपनी पसंदीदा फूलों का चयन करके आप एक खूबसूरत फूलों वाली रंगोली तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

06

इस रंगोली में आप श्रीराम भगवान, माता सीता, और लक्ष्मण जी की छवि वाला डिजाइन बना सकते हैं। इसमें अयोध्या नगरी में बने राम मंदिर का भी डिजाइन करना एक अद्वितीय अनुभव हो सकता है। इस रंगोली को देखकर ऐसा लगता है कि रामजी दूर से राम मंदिर में होने वाली तैयारियों को देख रहे हैं और वहां पहुंचने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें:- Ram Mandir Pran Pratishtha Live:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या सीएम योगी ने किया स्वागत

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें