कैटेगरी

Rahul Gandhi Press Conference On NEET Paper Leak At 10 Janpath, Demands Accountability

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठा
विज्ञापन
Updated at :

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ 26 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है। इस पूरे मामले को लेकर कल दोपहर को सरकार के साथ, सीजेपी नेताओं ने बातचीत की है। अब इस मामले लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली के 10 जनपथ से बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों की जो मांग है। वो पूरी की जाए। जिसमें पहली शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाए। उन्हें कैबिनेट में कही और ट्रांसपर ना किया जाए। छात्रों पर लाठी चार्ज करने वालों पर कार्रवाई हो। और प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगे।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

राहुल गांधी कहा कि

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर एक प्रेस वार्ता की है। जिसमे उन्होंने सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहा है कि ये मांग उनकी नहीं है। ये छात्रों की मांग है। उन्होंने बताया कि सरकार के अंदर धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी और मंत्रालय में भेजने पर बात की जा रही है। जो स्वीकारा नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान को पूरे कैबिनेट से बाहर करे। उनका मानना है कि शिक्षा मंत्री नाकाम और भ्रष्टाचार का चेहरा बन चुके है।

उनको पूरे कैबिनेट से बाहर किया जाना जरूरी है। उसी के साथ राहुल गांधी ने घायल छात्रों का जिक्र करते हुए कहा कि उसे गंभीर चोट आई है। आगे उन्होंने बताया कि वो कई ऐसे छात्रों से मिल चुके हैं। जिनकी आंखों पर गंभीर चोट आयी है। एक छात्र का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र ने उनको बताया है कि वो अब कभी आगे देख नही पाएगा। इस पर सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे जिन्होंने छात्रों पर इस तरह से बर्बरता की है। राहुल गांधी ने आगे सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम वीडियो बना कर सुझावों की बात कर रहे हैं। तो उनको छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़े: CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री बोले- अपराधियों के लिए बिहार में जगह नहीं, नेपाल जाना होगा

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Sudhanshu Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें