मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा केव के बीच चलने वाली नीलकमल नाम की नौका को बुधवार शाम 3.55 बजे भारतीय नौसेना की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 115 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दो लोग लापता हैं और दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
Mumbai Boat Accident: यह हादसा तब हुआ जब भारतीय नौसेना की स्पीड बोट, जो हार्बर में इंजन ट्रायल पर थी, नियंत्रण खो बैठी और नीलकमल नौका से टकरा गई। टक्कर के बाद नीलकमल नौका पलट गई और पानी में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। हादसे के तुरंत बाद भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और चार हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट की मदद से कई लोगों को बचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
घटना के गवाह बने नौका चालकों ने इस हादसे को भयावह बताया। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पायलट बोट के चालक आरिफ ने बताया कि स्थिति बहुत ही त्रासद थी। लोग चीख रहे थे, कुछ रो रहे थे, और हमने महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता से बचाया। एक अन्य चालक इकबाल ने बताया कि जब नीलकमल नौका एलीफेंटा केव के लिए रवाना हुई, तो कुछ ही समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि हादसा हो गया है और वे मदद के लिए सबसे पहले वहां पहुंचे।
नौका में अधिक लोग सवार थे
सूत्रों के मुताबिक, जिस नौका में हादसा हुआ, उसमें 80 लोगों की क्षमता थी, लेकिन उस पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नौसेना के चार हेलिकॉप्टर, 11 जहाज, एक तटरक्षक नौका और तीन मरीन पुलिस बोटों की मदद से लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया।
संबंधित खबरें (Also Read)
Air India में बड़ा बदलाव, CEO Campbell Wilson ने छोड़ा पद

सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी: Mamta Banerjee सरकार पर बढ़ा दबाव, पश्चिम बंगाल घटना से बढ़ी मुश्किलें

Defence Export में भारत ने रचा इतिहास, ₹38,000 करोड़ पार

Nagpur में युवा बॉक्सर्स का जोश, Nitin Gadkari ने किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन

एफआईआर दर्ज
मुंबई के 22 वर्षीय सर्वाइवर नाथूराम चौधरी की शिकायत पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। नौसेना ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है, और यह भी कहा कि टक्कर का कारण इंजन में गड़बड़ी था, जिसकी वजह से चालक बोट से नियंत्रण खो बैठा।
इसे भी पढ़े :-

















