कैटेगरी

Dharmendra Pradhan Speaks At Public Event Amid Education Policy Discussions

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और सुशासन से जुड़े विभिन्न म
विज्ञापन
Updated at :

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लगातार इस बात की बहस तेज हो गई थी। कौन होगा देश का नया शिक्षा मंत्री? अब इसका जवाब मिल गया है। सरकार ने नया शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को बनाने का फैसला लिया। प्रल्हाद जोशी सरकार के नए शिक्षा मंत्री होंगे शिक्षा मंत्रालय का बचा हुआ, कार्यकाल पूरा करेंगे।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

पूरी खबर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा था। दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार प्रदर्शन होने का बाद सरकार ने मौजूदा शिक्षा मंत्री को हटा दिया है। जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी। कि अब भारत का नया शिक्षा मंत्री कौन होगा। फिलहाल सरकार ने इस मामले को साफ कर दिया है। प्रल्हाद जोशी को अब ये जिम्मेदारी सौंपने के फैसला किया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, भारत के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया शिक्षा मंत्रालय का बचा हुआ कार्यभार सरकार के ही कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी पूरा करेंगे। प्रल्हाद जोशी फिलहाल भारत के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी है। जिसका मतलब साफ है कि मोदी सरकार अभी मंत्रालय का विस्तार नहीं करेगी। कैबिनेट के मंत्री को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपेगी।

ये भी पढ़े: NEET Paper Leak: विपक्ष अपनी बात को लेकर कायम, पीएम मोदी के ऐलान का कोई प्रभाव नहीं; इसके बाद सरकार क्या लेगी फैसला

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Sudhanshu Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें