कैटेगरी

Char Dham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, यात्रा शुरू

Char Dham Yatra 2026: की शुरुआत आज अक्षय तृतीया से। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रशासन पूरी तरह तैयार।
विज्ञापन
Updated at :

धार्मिक आस्था से जुड़ी बड़ी शुरुआत हुई है। Char Dham Yatra का शुभारंभ आज अक्षय तृतीया के अवसर पर हो गया है। इसी के साथ गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Char Dham Yatra: कपाट खुलने का समय और धार्मिक महत्व

आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए, जबकि 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री धाम के द्वार खुले।इन दोनों धामों के कपाट खुलते ही यात्रा का आधिकारिक आगाज हो गया। हर साल अक्षय तृतीया के दिन से यात्रा शुरू होने की परंपरा रही है। यह यात्रा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है और हर साल लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

इस बार क्या है खास तैयारी?

इस बार प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे कदम उठाए गए हैं।

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी किया गया है। चार धाम यात्रा में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।फिलहाल, देशभर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और लोग इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-NASA Night Map: NASA की तस्वीर में चमका UP-बिहार! क्यों दिख रहे हैं दुनिया के सबसे रोशन इलाके?

लेखक के बारे में By Srota Swati Tripathy

जगन्नाथ की भूमि और नीले समंदर के किनारों से निकलकर झीलों के शहर भोपाल की एमसीयू यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री कर रहे हैं। सीखने और समझने का दौर अभी भी जारी है। अब 'समस्तीपुर न्यूज़' के कंटेंट राइटर और अपने लेख के लिए जाने जाते हैं|

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें