कैटेगरी

दीपावली और छठ पूजा के लिए मुजफ्फरपुर ने किया बड़ा फैसला: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध

मुजफ्फरपुर में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के आदेश पर लिया गया है। इस
विज्ञापन
Updated at :

मुजफ्फरपुर में दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के आदेश पर लिया गया है। इस बैन के चलते थोक और खुदरा दुकानदार जिला प्रशासन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि उन्हें इस स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

डीएम ने दी जानकारी: पटाखों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि पिछले वर्ष दीपावली के दौरान बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा किए गए अध्ययन में यह पाया गया कि वायु में पीएम10, पीएम2.5, एसओ2, एनओ2 के साथ-साथ हानिकारक धातुओं जैसे आर्सेनिक, लेड, और नकेल की मात्रा निर्धारित मानकों से कहीं अधिक थी। इसी कारण मुजफ्फरपुर में पटाखों पर बैन लगाया गया है।

पटाखों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव

उन्होंने आगे बताया कि ये हानिकारक तत्व मानव स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक हैं। पटाखों के कारण ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। इसी वजह से पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल जैविक पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए लाइसेंस जारी करने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़े :-

विज्ञापन
लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें