कैटेगरी

मुजफ्फरपुर क्राइम न्यूज: वंशावली के नाम पर रिश्वत न दी तो मुखिया ने रॉड से किया हमला, युवक अस्पताल में भर्ती

Muzaffarpur News in Hindi: बिहार में इन दिनों जमीन सर्वे के चलते वंशावली की मांग बढ़ गई है, जिसके लिए लोग पंचायत प्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक
विज्ञापन
Updated at :

Muzaffarpur News in Hindi: बिहार में इन दिनों जमीन सर्वे के चलते वंशावली की मांग बढ़ गई है, जिसके लिए लोग पंचायत प्रतिनिधियों के पास पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर के सिराजाबाद पंचायत में सामने आया, जहां मुखिया ने वंशावली बनाने के लिए युवक से रिश्वत मांगी। जब युवक ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो मुखिया ने गुस्से में आकर रॉड से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल युवक को गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

रिश्वत न देने पर मुखिया ने किया हमला

यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के सिराजाबाद पंचायत के वार्ड संख्या 2 की है। यहां रहने वाले लालटू कुमार वंशावली बनवाने के लिए पंचायत भवन पहुंचे थे। मुखिया ने उनसे वंशावली बनाने के लिए पैसे की मांग की। जब लालटू ने कहा कि वंशावली बनाने के लिए पैसे क्यों देने चाहिए, तो मुखिया जी आगबबूला हो गए और रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में लालटू का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

लालटू ने किसी तरह अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, दोषी पर होगी कार्रवाई

इस गंभीर मामले को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि युवक ने मुखिया पर वंशावली के नाम पर रिश्वत मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे गंभीरता से लिया गया है।

विज्ञापन

बिहार क्राइम न्यूज में यह घटना फिर से यह साबित करती है कि भ्रष्टाचार और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें