कैटेगरी

हेलीकॉप्टर क्रैश में वायु सेना के जांबाजों को बचाने वाले नायकों को मिला ऐतिहासिक सम्मान

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड स्थित मधुबन बेसी गांव में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक
विज्ञापन
Updated at :

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड स्थित मधुबन बेसी गांव में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मुकेश साहनी का भव्य स्वागत किया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

इस दौरान वायु सेना के जवानों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद जुटे रेस्क्यूर्स, मुंदर सहनी, बाला सहनी, और टिंकू यादव को सम्मानित किया गया। सम्मान का यह पल निषाद समाज की ओर से “सन ऑफ मल्लाह” मुकेश सहनी द्वारा दिया गया।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा:

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी कई दिनों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे निषाद समाज की ओर से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटे हैं। उन्होंने मौजूदा NDA सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से लोग बांध के तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। हर साल लाखों की संख्या में जान-माल का नुकसान होता है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि कभी हालचाल तक नहीं पूछते।

निषाद समाज का योगदान:

सहनी ने आगे कहा कि निषाद समाज के लोग नाव के सहारे और मछुआरे पानी में तैरकर लोगों की जान बचाते हैं। उन्होंने बताया कि निषाद समाज के पूर्वजों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबकी नैया पार लगाई है। उन्होंने ये भी कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि वास्तव में “लीडर” नहीं बल्कि “लोडर” हैं, जिन्हें जनता अपने कंधे पर ढो रही है।

भविष्य के लिए वादे:

मुकेश सहनी ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में निषाद समाज की सरकार बनेगी और सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें