RSMSSB Recruitment 2025 : नमस्कार दोस्तों यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान के रहने वाले हैं। तो आपके लिए एक शानदार खुशखबरी है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
जो भी उम्मीदवार 10वीं पास है और इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके लिए काफी सुनहरा मौका है। इस भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी इसके लिए अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 रखी गई है।
राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा जारी किया गया ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी सभी उम्मीदवार अपनी तैयारी जल्द से जल्द पूरी करें क्योंकि इस परीक्षा में बस अब कुछ समय ही बाकी रह गया है। फिलहाल कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आपको दो-तीन महीने का समय दिया रहेगा जिसमें आप अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।
यदि आप भी ग्रुप डी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज का यह लेख उन उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो ग्रुप डी की तैयारी कर रहे हैं।



















