NICL Assistant Phase 2 Admit Card 2024 : नमस्कार दोस्तों यदि आपने नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म डाला था और इस भर्ती से संबंधित प्रारंभिक परीक्षा आप दे चुके हैं। प्रारंभिक परीक्षा में आप पास हो गए हैं तो ऐसे उम्मीदवार के लिए हम इस भर्ती से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण खबर लेकर आए हैं।

नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी सहायक भर्ती 2024 के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस भर्ती से संबंधित मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाने वाली है इस आयोजन में जो भी उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं वह अपना एडमिट कार्ड21 दिसंबर 2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार से आशा है कि वह अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही डाउनलोड कर ले। क्योंकि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है कई बार तकनीक से जुड़ी हुई समस्याओं के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पता है जिसका परिणाम उम्मीदवार को भुगतना होता है।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

नेशनल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी सहायक भर्ती 2024 के लिए आपने भी आवेदन फॉर्म डाला था और आप इसकी प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं इसलिए इसमें हम आपको सहायक चरण दो एडमिट कार्ड से जुड़ी हुई सभी प्रकार की जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं सभी बातों को विस्तार जानने के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।