ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, डांसर सहित दो लोगों को लगी गोली, घरवाले फरार

बिहार न्यूज़: नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, डांसर सहित दो लोगों को लगी गोली, घरवाले फरार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में डांसर और एक स्थानीय युवक को गोली लगने से सनसनी फैल गई। यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के भट्टविगहा गांव में गुरुवार रात की है। घटना के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

घटना के समय पिंटू कुमार की पुत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा था, जिसमें नाच-गाने का आयोजन भी शामिल था। जैसे ही पार्टी शुरू हुई, किसी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान झूलन बीघा गांव निवासी मनोज कुमार के पेट में गोली लगी, जो थरथरी थाना क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा, एक डांसर भी गोली से घायल हो गया, जिसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, घरवाले फरार

संबंधित आर्टिकल्स

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

PK Return: 8 फरवरी से जनता के बीच उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज को नई धार

Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले

Bihar Budget 2026: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कल आएगा विकास का बड़ा ऐलान

Rohini Acharya का बड़ा हमला! तेजस्वी यादव को खुली बहस की चुनौती, RJD में फिर घमासान

पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली, जब हिलसा थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि घर के सभी लोग फरार हो चुके थे। पुलिस अब गांव वालों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

डीएसपी का बयान

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि एक बच्चे के जन्मदिन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं—एक स्थानीय युवक और एक डांसर। घायल बिना पुलिस को जानकारी दिए पटना इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस उनका लोकेशन ट्रेस कर रही है, और मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा।

हर्ष फायरिंग पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

बिहार पुलिस हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम बना रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके। लेकिन हर्ष फायरिंग करने वालों पर अब तक इसका असर नहीं दिख रहा। पुलिस अब गांववालों से घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

घायलों की स्थिति और आगे की कार्रवाई

घायलों की स्थिति को लेकर अब तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 4, 2024, 04:32 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार न्यूज़: नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, डांसर सहित दो लोगों को लगी गोली, घरवाले फरार