सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का डांस वीडियो जबरदस्त चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस क्लिप ने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का डांस वीडियो जबरदस्त चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस क्लिप ने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया हैl वीडियो में पीली साड़ी पहने एक बुजुर्ग अम्मा पुराने फिल्मी गाने पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
गोविंदा के गाने पर अम्मा का जबरदस्त डांस
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला टिन की छत वाले एक घर के सामने खड़ी दिखाई देती हैं। बैकग्राउंड में गोविंदा की फिल्म के मशहूर गाने “एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे” की धुन बज रही है। इस गाने पर अम्मा जिस अंदाज में डांस कर रही हैं, वह देखने लायक है। उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशन इतने दमदार हैं कि लोग बार-बार वीडियो देख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, जबकि व्यूज 53.5 मिलियन के पार पहुंच चुके हैं। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो कितनी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ है।
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दादी रॉक्स, जनता शॉक्ड।” दूसरे ने कमेंट किया, “ओए होए दादी अम्मा, छा गए तुस्सी।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “अब कोई इनसे मुकाबला करके दिखाए।” हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर सवाल भी उठाए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाया गया हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, “साफ दिख रहा है कि यह एआई वीडियो है। इस उम्र में इतना फुर्तीला डांस करना मुश्किल है।” वहीं दूसरे ने कहा, “चाहे एआई हो या असली, वीडियो ने मजा तो दे दिया।”
जानें गोविंदा के बारे में
गोविंदा 90 के दशक के उन चंद सितारों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और मास एंटरटेनमेंट से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘हीरो नंबर वन’, ‘कुली नंबर वन’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ीदारियां और खास अंदाज आज भी दर्शकों को याद हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी.। उनके दो बच्चे हैं , जो जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
यह भी पढ़ें:-
The Kerala Story 2: निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह कौन हैं? रिलीज से पहले बढ़ा विवाद
The Kerala Story 2 Controversy: MSF ने किया बहिष्कार का आह्वान, बीफ फेस्ट पर भी बवाल

















