O Romeo Box Office Collection Day 17: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्टर की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन ये कोई कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही। फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ उन्होंने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, लेकिन अब ये टिकट विंडो पर दर्शक नहीं जुटा पा रही। फिल्म की कमाई 17वें दिन कितनी हुई, ये यहां जानिए।

O Romeo Box Office Collection: 17वें दिन का आंकड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओ रोमियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 65.20 करोड़ रुपये हो गई है।

यहां जानें‘ओ रोमियो’ का डे-वाइज कलेक्शन

  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 3- 9 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियोकलेक्शन दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 14- 1.25 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 16- 1.3 करोड़ रुपये
  • ओ रोमियो कलेक्शन दिन 17- 1.15 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 65.15 करोड़ रुपये

ओ रोमियो किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओ रोमियो के ओटीटी रिलीज को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओ रोमियो के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म 27 मार्च से प्राइम वीडियो पर रेंट पर मिल सकती है. अप्रैस से सभी सब्सक्राइबर्स के लिए इसकी स्ट्रीमिंग की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि अभी मेकर्स ने कुछ अनाउंसमेंट इसके बारे में नहीं की है.

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग