O Romeo Box Office Collection Day 14: ओ रोमियो को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिएक्शन मिला था। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन से अधिक हो चुके हैं। 13वें दिन की
O Romeo Box Office Collection Day 14: शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बज था, लेकिन वैसा क्रेज सिनेमाघरों में नहीं देखने को मिला। फिल्म ने जोरदार शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर की। हालांकि हर गुजरते दिन के साथ मूवी की कमाई घट गई। अब फिल्म करोड़ों में तो कमाई कर रही है, लेकिन वह कलेक्शन बहुत कम है। आइए आपको 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं।
ओ रोमियो ने 14वें दिन कितनी कमाई की?
विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले-जुले रिव्यू मिले। इसकी वजह से इसका असर कलेक्शन पर देखने को मिला। sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 14वें दिन अपने खाते में सिर्फ 1.25 करोड़ रुपये बटोरे। इसके साथ ही भारत में फिल्म की टोटल कमाई 61.55 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि ग्लोबली फिल्म ने 96 करोड़ कमा लिए हैं। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर लेगा।
‘ओ रोमियो’ का डे वाइज कलेक्शन (भारत में)
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 9 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 61.55 करोड़ रुपये
ओ रोमियो ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की लेटेस्ट रिलीज ओ रोमियो उनकी टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में शामिल हो चुकी है। ओ रोमियो ने फिल्म उड़ता पंजाब के लाइफटाइम कलेक्शन (60.3 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है.।इसके साथ ही ओ रोमियो एक्टर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अब इसका अगला निशाना आर राजकुमार है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 65.95 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें (Also Read)
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग
यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

















