King: फिल्म ‘किंग’ से सुहाना खान फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने वाली है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म को लेकर खास तैयारी कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट क
King: शाहरुख खान, सुहाना खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फिल्म में बाप-बेटी की जोड़ी दिखेंगी. इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद खास तैयारी कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले हफ्ते मुंबई शेड्यूल में 10 रूसी फाइटर्स शामिल होंगे। इसकी शूटिंग शूटिंग विले पार्ले के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में होगी। अपडेट की मानें तो 23 मार्च से शूटिंग होने वाली है और लगभग ये एक हफ्ता चलेगा। इसमें किंग खान फिल्म के अब तक के सबसे बड़े फाइट सीक्वेंस में से एक को लीड करेंगे।
किंग के लिए खास तैयारी कर रहे निर्देशक
मिड-डे के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद ने एक्शन सीक्वेंस के लिए 10 रूसी फाइटर्स को बुलाया है, जिसे मुंबई में खास तौर पर बनाए गए एक मिल सेट के अंदर शूट किया जाएगा। रिपोर्ट में एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है, “यह फिल्म के लिए प्लान किए गए सबसे विस्तृत एक्शन सीक्वेंस में से एक है।” इसमें आगे कहा गया है, “स्टंट्स को काफी दमदार और असली जैसा बनाया गया है और स्टंट आर्टिस्ट पिछले कुछ हफ्तों से इसकी तैयारी कर रहे हैं।”
किंग में कौन-कौन है?
खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सुपरस्टार की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल समेत कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म से सुहाना ‘द आर्चीज’ के बाद बड़े पर्दे पर डेब्यू है।
किंग के बाद शाहरुख करेंगे रोमांटिक फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान किंग की शूटिंग पूरी होने के बाद रोमांटिक फिल्मों में नजर आएंगे। वैसे किंग इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था। वहीं, फराह खान ने बताया था कि वह एक फिल्म पर काम कर रही हैं और इसका हिस्सा शाहरुख होंगे. सूत्र के मुताबिक, शाहरुख खान दोनों ही प्रोजेक्ट्स को लेकर उतने ही उत्साहित हैं। जून तक कोई आखिरी फैसला आने की उम्मीद है, जब उन्हें दोनों स्क्रिप्ट्स और उनके डेवलपमेंट की प्रगति को ठीक से समझने का काफी समय मिल जाएगा। एक्टर ने ये क्लियर कर दिया कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग किंग के रिलीज के बाद ही इसे शुरू करेंगे.
संबंधित खबरें (Also Read)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 हिट होते ही आदित्य धर हुए इमोशनल, कहा- हर रिस्पांस खास है, मीम्स को लेकर कही ये बात

















