आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू शोज हैं और 19 मार्च को ये पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन मूवी जबरदस्त कलेक्शन करने वाली हैं और साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म के लिए किसे सबसे ज्यादा फीस मिली।

रणवीर सिंह

एशिया नेट के मुताबिक, धुरंधर 2 के हमजा को फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है। फिल्म में सबसे ज्यादा उनकी ही फीस है।

अर्जुन रामपाल

धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल विलेन के रोल में हैं और उनके किरदार का नाम मेजर इकबाल है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में विलेन रोल निभाने के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये की फीस मिली हैं।

आर माधवन

फिल्म में काम करने के लिए आर माधवन ने 9 करोड़ रुपये की फीस ली है। मूवी में वह अजय सान्याल की भूमिका में नजर आए हैं।