Dhurandhar 2 Review: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2026 की सबसे धमाकेदार और बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मानी जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी मूवी में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य किरदार में हैं। 18 मार्च को जबरदस्त पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही हैं। दर्शकों के अलावा मूवी को सेलेब्स से भी सपोर्ट मिल रहा है। आइए जानते हैं किस स्टार ने फिल्म को लेकर क्या कहा।

अल्लू अर्जुन ने धुरंधर 2 की तारीफ की

धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, अभी-अभी धुरंधर 2 देखी। देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल जिन पर तालियाां बजेंगी। जबरदस्त!पूरी टीम को बधाई। @ActorMadhavan जी और सभी कलाकारों का शानदार अभिनय। तकनीकी रूप से भी बेहतरीन। अपने देश में अपने भाई @RanveerOfficial जैसा शानदार और हर तरह का रोल निभाने वाला एक्टर पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। RVS ने तो आग लगा दी। @AdityaDharFilms जी ने तो कमाल ही कर दिया। अपने देश में उनके जैसे शानदार फ़िल्ममेकर पाकर बहुत खुशी हो रही है। जबरदस्त शो। एक भारतीय कहानी… लेकिन इंटरनेशनल स्वैग! जय हिंद।

विजय देवरकोंडा बोले- पूरी कास्ट और क्रू के लिए अपार प्रेम और सम्मान

विजय देवरकोंडा ने फिल्म को लेकर कहा, “4 शब्द। ‘भारत माता की जय!’ पूरी कास्ट और क्रू के लिए अपार प्रेम और सम्मान।”

प्रीति जिंटा बनीं आदित्य धर की फैन गर्ल

प्रीति जिंटा ने धुरंधर: द रिवेंज के बारे में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा, “अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और मैं बस इतना कहना चाहती हूं- ‘रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना ना हो।’ डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और हर एक डिपार्टमेंट शानदार है। फिल्म देखने के बाद सबसे पहले मेरी मां ने कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में फिर से देखना चाहती हैं और मैं भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही हूं। आदित्य धर आपने मुझे अपना फैन बना दिया है और मुझे यह बहुत पसंद आया। इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद। आपका हुनर, आपकी प्रतिभा और सबसे बढ़कर आपका दिल सही जगह पर है। रणवीर सिंह आपने मेरा दिल जीत लिया। क्या शानदार परफॉर्मेंस है।”