Ranveer Singh Net Worth: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसका बज सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ पहले दिन 100 करोड़ और ओपनिंग वीकेंड पर 500 करोड़ की कमाई कर सकती है। ऐसा लगता है कि आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। मूवी में हमजा और जसकीरत के किरदार में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनके पास कितनी नेट वर्थ है।

रणवीर सिंह की नेट वर्थ

सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। वह फिलहाल बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 250 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, एक्टर हर फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये के बीच फीस लेता है। एक्टिंग के अलावा, रणवीर मेक माय ट्रिप, चिंग्स, बिंगो, निविया और जैक एंड जोन्स जैसे ब्रांड्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए प्रति पोस्ट लगभग 80 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

महंगी कारों के शौकीन हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को लग्जरी कारों का शौक है. उनके पास रेंज रोवर, एक एस्टन मार्टिन, एक जगुआर, एक मर्सिडीज-बेंज और एक लैंबॉर्गिनी शामिल हैं। एक्टर के पास 7 लाख रुपये की एक विंटेज मोटरसाइकिल भी है। उनके पास 80 लाख रुपये की एक वैनिटी वैन भी है।

रणवीर के पास हैं ये सारे अपार्टमेंट

रणवीर सिंह के पास मुंबई के वर्ली में स्थित एक 5 बीएचके अपार्टमेंट भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है। बांद्रा में उनका एक समुद्र-मुखी क्वाड्रुप्लेक्स भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 119 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, प्रभादेवी में उनका एक 4 बीएचके घर भी है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। अलीबाग में उनका एक विला भी है, जिसे उन्होंने 22 करोड़ रुपये में खरीदा था।

संबंधित खबरें (Also Read)